"NATIONAL MEANS - CUM - MERIT SCHOLARSHIP SCHEME " (NMMS) शीर्षक से प्रारम्भ की गई है। इसके अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत में राजकीय विद्यालयों के कक्षा 8 उत्तीर्ण 5471 विद्यार्थियों को राजस्थान राज्य स्तर पर जिनके अभिभावक की समस्त स्रोतों से आय रु.1,50,000 से अधिक न हो, छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति प्रति वर्ष 6000 रु. की दर से निर्धारित मानदण्ड पूर्ण करने पर कक्षा 9 से 12 तक अध्ययन करने पर दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के राजकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के विद्यालय परित्याग दर को रोककर उन्हें कक्षा 12 तक अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित करना है।
वित्तीय प्रावधान भारत सरकार (केन्द्र प्रवर्तित)।
NMMS 2021 योजना के प्रमुख उद्देश्य-
- 1.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के राजकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली 2.विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना।
- 3.कक्षा 8 के बाद विद्यालय परित्याग दर को कम करना।
- 4.कक्षा 9 से 12 तक राजकीय विद्यालयों में ठहराव में वृद्धि करना।
- 5.राजकीय विद्यालयों की गुणवत्ता को बढ़ाना
परीक्षा में दो भाग सम्मिलित हैं -
1.मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) - मानसिक योग्यता, हिन्दी, अंग्रेजी
2.शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) – विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित
उक्त परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र में 90 प्रश्न 90 अंक के होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न पत्र हेतु 90 मिनट का समय देय है। शैक्षिक योग्यता परीक्षण (सेट) में विज्ञान से 35 प्रश्न, सामाजिक विज्ञान से 35 प्रश्न तथा गणित से 20 प्रश्न तथा मानसिक योग्यता परीक्षण (मेट) में 45 प्रश्न मानसिक योग्यता25 प्रश्न हिन्दी एवं 20 प्रश्न अंग्रेजी के होंगे। सभी का स्तर कक्षा 7 एवं 8 का रहता है।
राज्य कोटा
एन.एम.एम.एस. हेतु राजस्थान को निर्धारित 5471 छात्रवृत्तियों का आवंटन किया जाता है
जिसे राज्य द्वारा पुनः सभी जिलों में कक्षा 7 एवं कक्षा 8 के नामांकन तथा संबंधित आयु वर्ग की जनसंख्या के आधार पर एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा दिए गए सूत्र के आधार पर अनुपातिक रूप से वितरित किया गया है। एन.एम.एम.एस. परीक्षा हेतु योग्य अभ्यर्थियों की पृथक-पृथक जिलावार वरीयता सूची बनाई जाती है।
राज्य स्तरीय आरक्षित कोटे में से जो विद्यार्थी चयनित होंगे उन्हें संबंधित जिले हेतु निर्धारित कुल संख्या में सम्मिलित किया जाता है तद्नुसार अनारक्षित वर्ग हेतु छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाती है।
आरक्षण – NMMS परीक्षा हेतु राज्य के मानदण्डानुसार आरक्षण होता है।
तिथि - सामान्यतः नवम्बर माह का द्वितीय रविवार
परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अर्हताएँ-
· कक्षा 7 में हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत/तृतीय भाषा विषयों में समग्र रूप से सामान्य वर्ग हेतु 55 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग हेतु यह सीमा 50 प्रतिशत होती है।
· राजकीय विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए।
· अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 1,50,000 रु. से अधिक नहीं होनी चाहिए।
छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु अर्हताएँ -
- कक्षा 9 से 12 तक राजकीय विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्रवृत्ति शुरू करने हेतु आवश्यक है कि विद्यार्थी ने कक्षा 8 न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक से सामान्य वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति ने न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण कर कक्षा 9 में राजकीय विद्यालय में प्रवेश लिया हो।
- सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 9 एवं 11 में 55 प्रतिशत तथा कक्षा 10 में 60 प्रतिशत प्राप्तांक होने चाहिए। SC/ST के विद्यार्थियों के लिए इनमें 5 प्रतिशत की छूट है।
- छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ‘‘ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया‘‘/एसबीबीजे में खाता खुलवाना होगा।
- छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आधार कार्ड बनवाना होगा।
- संस्थाप्रधान अपने विद्यालय के छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची बैंक खाता नंबर मय आधार कार्ड के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक(प्रथम) को प्रस्तुत करेंगे व जिला शिक्षा अधिकारी अपने डिजिटल हताक्षर से बीकानेर के पोर्टल पर डालेगें व बीकानेर नेशनल पोर्टल पर डालेगे।
संस्थाप्रधान हेतु दिशा - निर्देश -
एनएमएमएस आवेदन पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
एनएमएमएस आवेदन पत्र के साथ, छात्रों को कुछ दस्तावेज संलग्न करने होते हैं। सभी दस्तावेज को स्कूल के प्रिंसिपल और माता पिता द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिए। आवश्यक दस्तावेजों को चेक करें जिन्हें किसी को फार्म के साथ संलग्न करना चाहिए।
- कक्षा 7 की अंकतालिका (केवल राजकीय विध्यालय मे अध्ययनरत, अनिवार्य)
- जाति प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आय प्रमाण-पत्र (अनिवार्य)
- विकलांगता प्रमाण-पत्र
- मूल निवास
- वीडियो जरूर देखे👇👇👇👇👇👇👇




0 Comments